Aarohi Munshi
16-Oct-2019 12:00 AM 1966

 

आरोही मुंशी भरतनाट्यम् नृत्य शैली की प्रतिभा संपन्न उदीयमान नृत्यांगना हैं। आपने गुरु-शिष्य परम्परा के अंतर्गत अपनी माँ, मध्य प्रदेश शिखर सम्मान से विभूषित, भरतनाट्यम् नृत्यांगना गुरु डॉ. लता सिंह मुंशी से विधिवत नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है।

आरोही भारत के अनेक महानगरों के प्रतिष्ठित आयोजनों के साथ साथ विश्व के अनेक देशों जिनमें फ्रांस, आस्ट्रेलिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, फ़ीजी, सिंगापुर, मलेशिया इत्यादि में अपने प्रभावपूर्ण नृत्य प्रदर्शन कर चुकी हैं।

आरोही को अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है जिनमें स्पंदन युवा प्रतिभा सम्मान तथा मलेशिया का नृत्य रत्नाकर पुरस्कार विशेष रुप से उल्लेखनीय हैं।           

© 2025 - All Rights Reserved - The Raza Foundation | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^