ध्रुव शुक्ल
26-Sep-2023 12:00 AM 815

ध्रुव शुक्ल

जन्मः 11 मार्च 1953 को सागर, मध्य प्रदेश। उनकी पुस्तकों में अब तक पाँच कविता-संग्रह, शाइरी की एक किताब, तीन उपन्यास, एक कहानी-संग्रह, एक आलोचना पुस्तक, कृति-केन्द्रित समीक्षा-पुस्तक, सामयिक विषयों पर तीर निबन्ध-संग्रह। सेतु प्रकाशन से ध्रुव शुक्ल की संचयिता ‘यह दिन सब पर उगा है’ प्रकाशित। मध्यप्रदेश शासन ने 2019 में ध्रुव शुक्ल को धर्मपाल शोधपीठ के निदेशक पद पर मनोनीत किया। ध्रुव शुक्ल को भारत के राष्ट्रपति ने कथा अवॉर्ड से, मध्य प्रदेश लेखक संघ ने अक्षर फॉर लिटरेचर से, मध्य पद्रेश कला परिषद् ने कविता के लिए रज़ा पुरस्कार से, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति ने लोकसेवा सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें कृष्ण बलदेव वैद सम्मान भी प्रदान किया गया है। भारत सरकार के संस्कृति विभाग और रज़ा फ़ाउण्डेशन दिल्ली ने उन्हें फैलोशिप के लिए चुना है।

© 2025 - All Rights Reserved - The Raza Foundation | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^