Vagish Shukla
04-Sep-2018 12:00 AM 7115
वागीश शुक्ल - हिन्दी के सबसे गहरे और तीक्ष्ण सिद्धान्तकार, आलोचक और उपन्यासकार। इनकी दो पुस्तकें, ‘शहंशाह के कपड़े कहाँ हैं’ और ‘छन्द-छन्द पर कुमकुम’ प्रकाशित हैं। पहली पुस्तक में साहित्य के अनेक मूलभूत प्रश्नों पर वैचारिक निबन्ध हैं। ‘छन्द-छन्द पर कुमकुम’ निराला की सुदीर्घ कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ की अद्वितीय टीका है। आधुनिक समय में ऐसा कोई वैचारिक उद्यम किसी अन्य भारतीय लेखक ने इस स्तर का नहीं किया है। यह टीका निराला की इस महत्वकांक्षी कविता को भारतीय साहित्य की देशी और मार्गी परम्परा के परिवेश में अवस्थित कर उसकी अर्थ समृद्धि को सहज उद्घाटित करती है। वागीश जी ने ग़ालिब के लगभग पूरे साहित्य की विस्तृत टीका लिख रखी है, जो आने वाले वर्षों में प्रकाशित होगी। वे पिछले कुछ वर्षों से एक सुदीर्घ उपन्यास लिखने में लगे हैं जिसके कुछ अंश समास- छः और पन्द्रह में प्रकाशित हुए हैं। आप इन दिनों बस्ती (उ.प्र.) में रहते हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - The Raza Foundation | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^