पंकज चतुर्वेदी
26-Sep-2023 12:00 AM 333

पंकज चतुर्वेदी

जन्म. 24 अगस्त,1971 को इटावा शहर (उ.प्र.) में हुआ। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से 1994 में एम.ए. और 1998 में एम.फिल. और 2007 में पी.एच.डी। प्रकाशित कृतियाँ एक संपूर्णता के लिए (1998), एक ही चेहरा (2006), रक्तचाप और अन्य कविताएँ (2015), आकाश में अर्द्धचन्द्र (2022), काजू की रोटी (2023) (कविता-संग्रह)ः आत्मकथा की संस्कृति (2003), निराशा में भी सामर्थ्य (2013), रघुवीर सहाय (2014, साहित्य अकादेमी, नयी दिल्ली के लिए विनिबन्ध), जीने का उदात्त आशय (2015) (आलोचना)ः यही तुम थे (2022, वीरेन डंगवाल पर एकाग्र आलोचनात्मक संस्मरण); प्रतिनिधि कविताएँ: मंगलेश डबराल (2017), वीरेन डंगवाल (2022) (संपादन)। इसके अतिरिक्त भर्तृहरि के इक्यावन श्लोकों की हिन्दी अनुरचनाएँ प्रकाशित। भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार, देवीशंकर अवस्थी सम्मान, रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार, कलिंग लिटररी फ़ेस्टिवल बुक अवार्ड।

 

© 2025 - All Rights Reserved - The Raza Foundation | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^