राजेन्द्र उपाध्याय
जन्मः 20 जून, 1958, आकाशवाणी से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत। न्यूयार्क, जोहानसबर्ग, मॉरिशस और भोपाल विश्व हिंदी सम्मेलन में भागीदारी। कविता संग्रहः ईश्वर एक अनाडी फोटोग्राफर है, दिल्ली का नक्शा, पत्तियों की अज्ञात स्वरलिपि में, लोग जानते हैं, पानी के कई नाम हैं, दिल्ली में रहकर भाड़ झौंकना आदि। वयंग्य संग्रहः जासूस चाहिए, साक्षात्कार संग्रहः रूबरू, कहानी संग्रहः ऐशट्रे, साहनीः पहचान और परख, गांधीजी और हिन्दी कविता, रंगमंच, सिनेेमा और टेलीविजन, राजस्थान सरकार के शिक्षकों की किताब ‘बादल और पतंग’ का संपादन, हिन्दी कविता के विराट लोकतंत्र मे आलोचना, एक कविता संग्रह अंग्रेजी और एक उर्दू में प्रकाशित। हिन्दी अकादमी, दिल्ली से दो बार साहित्यिक कृति सम्मान।