सविता सिंह
26-Sep-2023 12:00 AM 2283

सविता सिंह

कवि और स्त्रीवादी चिंतक हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में कविता एवम गद्य लिखती हैं। इनकी अबतक कई कविता संग्रह हिंदी में हैं, दो संग्रह फ्रेंच में तथा दो संग्रह उड़िया अनुवाद में भी प्रकाशित हैं। इन कविताओं के अनुवाद फ्रेंच के अलावा जर्मन, स्पेनिश और डच भाषा में भी प्रकाशित हुए हैं। कविता के लिए इन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें हिन्दी अकादमी, रजा फाउंडेशन, राष्ट्रभाषा परिषद का महादेवी पुरस्कार शामिल हैं। हाल ही में इन्हे यूनिस डी सूजा एवम केदार न्यास द्वारा दिया गया केदार सम्मान भी मिला है। फिलहाल ये इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं तथा इंटरनेशनल इरबर्ट मार्क्यूज सोसायटी, अमेरिका की उपाध्यक्ष हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - The Raza Foundation | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^